Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना के 81 हजार से अधिक मामले
  • देश
  • स्वास्थ्य

देश में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना के 81 हजार से अधिक मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
covid-19-2

देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बेलगाम हो गई है. देश में पिछले 24 घंटे में 81 हजार से अधिक नए मामलों ने पूरे देश को डरा दिया है. पिछले साल ही तरह ही इस साल में महाराष्‍ट्र कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्‍यादा प्रभावित दिख रहा है.

महाराष्‍ट्र में पिछले एक दिन में कोरोना के 43,183 नए मामले सामने आए. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आए हैं

जबकि 469 लोगों की मौत हुई है नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 23 लाख 3 हजार 131 हो गई है. गुरुवार को नए केस का आंकड़ा 1 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा रहा.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 15 लाख 25 हजार 39 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 6 लाख 14 हजार 696 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में हुई

मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 63 हजार 396 हो गई है आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,13,966 कोरोना जांच की गई है.

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 43,183 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28,56,163 हो गई. महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं.

एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक राज्य में संक्रमण से 249 और मरीजों की मौत हो गई.इस तरह , पिछले साल अक्टूबर के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.

संक्रमण से राज्य में अब तक कुल 54,898 लोग दम तोड़ चुके हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में 32,641 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ अब तक 24,33,368 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल 3,66,533 मरीजों का उपचार चल रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के काकापोरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
Next: यूपी के हाथरस में तीन लोगों ने दलित लड़की का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.