Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत
  • देश
  • स्वास्थ्य

45 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (18)

देश के कई राज्यों में जहां एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं तो वहीं 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत भी कर दी गई है.

बता दें कि गुरुवार को तकरीबन 2.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण रोधी वैक्सीन के लिए साइनअप किया और गुरुवार रात 9बजे तक लगभग 2 मिलियन लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी थी.

गौरतलब है कि गुरुवार यानी 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करा सकता है. वहीं पिछले महीने तक केवल 60 से अधिक उम्र के लोगों

45 से ऊपर के गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी इन सबके बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि टीकाकरण केंद्र सार्वजनिक अवकाश सहित सभी दिनों में खुले रहें.

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल ज्यादातर अस्पतालों और डिस्पेंसरी में वैक्सीन लगवाने आए लोगों को लंबी-लंबी कतारें देखी गई. वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने अगले 40 दिनों के भीतर 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है.

इस टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाने शुरू कर दिए गए हैं. इसके साथ ही ज्यादा संख्या में वैक्सीनेटर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि टीकाकरण केंद्रों को 12 घंटे खुला रखा जाएगा. इसके साथ ही लोगों को भी टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

वहीं फैमिली वेलफेयर कमिश्नर और महाराष्ट्र में नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर डॉ रामस्वामी एन ने बताया कि महाराष्ट्र में भी 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए शुरू की गई वैक्सीन ड्राइव के पहले दिन काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है.

हालाकिं लाभार्थियों में शामिल होने के सही आंकड़े आने अभी बाकी हैं लेकिन अस्पतालों में लंबी कतारें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह है.

उन्होंने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिनों में दैनिक टीकाकरण को 4 लाख तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

बिहार के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अनुमान है कि गुरुवार को जिन 40 फीसदी लोगों को शॉट्स मिले, वे 45-59 आयु वर्ग के थे. उन्होंने बताया कि पटना के कुछ अस्पतालों में टीकाकरण कराने वालों की भीड़ देखी गई.

हालांकि एक वैक्सीनेटर ने बताया कि को-विन पोर्टल काफी स्लो था जिसकी वजह से डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने और वेरिफिकेशन में काफी समय लगा.

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के Co-WIN डैशबोर्ड ने दिखाया कि गुरुवार को सुबह 9 से रात 9 बजे के बीच 2.2 मिलियन लोगों ने वैक्सीन के लिए साइनअप कराया और दिन भर में 2.1 मिलियन लोगों का टीकाकरण किया गया.

हालांकि ये आंकड़ा और ज्यादा है क्योंकि हेल्थ वर्कर्स दिन के अंत में ही डेटा फीड करते हैं. वैसे बता दें कि भारत में 27 मार्च को सबसे ज्यादा 3 मिलियन वैक्सीन दी गई थी.

Post navigation

Previous: म्यांमार में वायरलेस इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के दिए निर्देश
Next: सरकार ने 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म किए नोटिफाई, प्रोसेस में नहीं हुआ कोई परिवर्तन

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.