Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • म्यांमार में वायरलेस इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के दिए निर्देश
  • देश
  • विदेश

म्यांमार में वायरलेस इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के दिए निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से ही देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है. जिसमें कई सौ प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर मिली थी. जिसके बाद से ही दुनिया के कई बड़े देश इसकी आलोचना कर चुके हैं. वहीं हिंसा के बीच म्यांमार में वायरलेस इंटरनेट सेवाओं को भी बंद किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

दूरसंचार कंपनियों ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि ‘हमें हाल ही में अधिकारियों से निर्देश मिले हैं. केवल फाइबर लाइन के काम करने की अनुमती दी गई है. वहीं किसी भी तरह के वायरलैस इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

दूरसंचार कंपनी ऊरेडू ने कहा है कि म्यांमार की सैन्य जंता ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को देश की वायरलेस सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है. कंपनी के अनुसार मात्र फाइबर लाइन के जरिए मिलने वाली इंटरनेट सुविधा ही मिल पाएगी. बता दें कि म्यांमार में कुछ लोगों के पास ऐसी हार्ड-लाइन इंटरनेट सेवा की सुविधा है.

फिलहाल म्यांमार में सेना के तख्तापलट करने के बाद से देश के हालत काफी अस्थिर बने हुए हैं. लोकतंत्र की वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हुए हैं.

म्यांमार में सैनिकों और पुलिसकर्मियों की कार्रवाई में 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर मिली थी. जिसके बाद म्यांमार की सेना ने देश के पूर्वी हिस्से पर हवाई हमले किए जिसके बाद हिंसा की स्थिति और गहरा गई. वहीं अब पड़ोसी देश भारत ने म्यांमार में हो रही हिंसा की निंदा की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को लगी कोरोना की दूसरी वैक्सीन
Next: 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.