Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीनियर कोरियोग्राफर को दी ऐसी सलाह, सरोज खान ने
  • मनोरंजन

सीनियर कोरियोग्राफर को दी ऐसी सलाह, सरोज खान ने

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
dfxxx

 बॉलीवुड के डांस नंबर्स में दर्शकों को परदे पर थिरकते हीरो-हीरोइन दिखाई देते हैं, लेकिन परदे के पीछे की पूरी मेहनत करने वाले कोरियोग्राफर तक उनकी पहुंच नहीं है. अब दौर बदल रहा है. कोरियोग्राफर्स अपनी अलग जगह बना रहे हैं. बॉलीवुड में एक खास मुकाम रखने वाली कोरियोग्राफर सरोज खान लंबे समय से इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों को अपनी उंगलियों पर नचाती रही हैं.

हाल ही में सरोज खान डांसर्स को सलाह देती दिखाई दीं. उन्होंने कहा कि जो भी भारतीय और पश्चिमी दोनों तरह के डांस करने में सक्षम हो, वह एक पेशेवर डांसर हो सकता है और संघ में उनका स्वागत है. मैं किसी विशेष डांस फॉर्म को न जानने के बहाने को बर्दाश्त नहीं करूंगी. 70 साल की सरोज खान अभी भी डांस सिखा रही हैं और वह सीडीए (कोरियोग्राफर डांस एसोसिएशन) को फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा संघ बनाना चाहती हैं.

सरोज का कहना है कि मैं अभी भी एक ग्रुप डांसर हूं और मेरे पास अभी भी मेरा सीडीए कार्ड है. एक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में मैं चाहती हूं कि यह फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा संघ बने. जब मैं 10 साल की थी तब मैंने डांस करना शुरू किया और अब मैं फिर अपने घर वापस लौट आई हूं. इसके जरिए मैं उन सुविधाओं को देना चाहती हूं, जो हमारे समय उपलब्ध नहीं थीं. मैं मानती हूं कि डांसर्स को वह सम्मान मिलेगा, जिसके वे हकदार हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘दबंग 3 को लेकर व्यस्त चल रहे
Next: एडल्ट कॉमेडी कर भी फैंस का दिल नहीं जीत पाए तुषार कपूर,

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.