Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिकी संसद के बाहर फायरिंग से हड़कंप, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया शोक, कही यह बात
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

अमेरिकी संसद के बाहर फायरिंग से हड़कंप, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया शोक, कही यह बात

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग के बाद संसद के इलाके कैपिटल हिल को पुलिस ने एहतिहातन बंद कर दिया। पुलिस ने सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं। अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार के टकराने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया। बाद में चाकू से हमला करने के संदिग्ध चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई। इस बीच, अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवादी हमले से संबंधित होने से इंकार किया है।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमले में मारे गए पुलिस अधिकारी के दुख जताया है और उनके परिवार वालों के प्रति संवेदना प्रकट की है। जो बाइडेन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘यूएस कैपिटल हिल में हिंसक हमला और पुलिस अधिकारी की मौत के बारे में जानकर मैं दुखी हूं। मैं अधिकारी के परिवार के प्रति इस क्षति के संवेदना प्रकट करता हूं। हर कोई इस घटना के बाद दुखी है।’

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कैपिटल पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिकारी विलियम इवांस के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बीच कैपिटल परिसर के अंदर हेलिकॉप्टर के लैंड होने से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। कुछ वीडियोज में देखा गया कैपिटल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और घायलों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर ले जाए गए।

Large police presence and two stretchers being brought out pic.twitter.com/EmidoLP0PT

— Jacqui Heinrich (@JacquiHeinrich) April 2, 2021

कैपिटॉल हिल की सुरक्षा इस साल की शुरुआत से ही नाजुक मुद्दा बनी हुई है। इस घटना ने करीब तीन महीने पहले अमेरिकी कैपिटॉल में घुसी भीड़ द्वारा मचाए गए उत्पात की यादें ताजा कर दी, जब राष्ट्रपति पद पर जो बाइडेन की जीत के संबंध में अमेरिकी संसद के सदस्य मतदान कर रहे थे।  इस साल 6 जनवरी को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने संसद पर चढ़ाई कर दी थी और इस दौरान भारी हिंसा हुई थी। इसमें कई पुलिसवाले और प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे और कई लोगों की जान गई थी।

Post navigation

Previous: मेक्सिको: फेसबुक लाइव सेरेमनी के बीच पादरी समेत तीन लोगों का हुआ अपहरण
Next: यूपी के सीएम योगी नाम एक और रिकार्ड, चार साल में की 10 अरब रुपये की सहायता

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.