Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू, 24 घंटों में मिले 93 हजार से ज्यादा नए मामले, 513 की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू, 24 घंटों में मिले 93 हजार से ज्यादा नए मामले, 513 की मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार बेकाबू होती जा रही है। कोरोना के बढ़ते रफ्तार ने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ आम लोगों को टेंशन में डाल दिया है। कोरोना को लेकर एकबार फिर से लोगों की धड़कनें तेज होने लगी है। आलम यह है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93 हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। जबकि 513 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

आज सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 93,249 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 513 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

इसके साथ ही देश में अब कोरोना के मामले बढ़कर 1,24,85,509 हो गए हैं। वहीं 1,16,29,289 मरीज कोरोना से अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से अबतक 1,64,623 लोगों की मौत हो चुकी है।  देश में फिलहाल कोरोना के 6,91,597  एक्टिव केस हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आईसीएमआर (ICMR) के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,66,716 कोरोना जांच की गई है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49,447 नए केस सामने आए हैं जबकि 277 की मौत हुई है। वहीं राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आए 3,567 नए केस सामने आए जबकि इसकी चपेट में आने से 10 की मौतें हुई है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल होता दिख रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में सामने आए 5,818 नए केस समाने आए, जबकि 31 मौत की मौत हुई। पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,705 नए केस सामने आए जबकि 49 की जी जानें गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना, आज प्रदेश के कई जिलों में लगाया गया लॉकडाउन
Next: बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना पर सीएम नितीश की उच्चस्तरीय बैठक, दिया यह निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.