Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना, आज प्रदेश के कई जिलों में लगाया गया लॉकडाउन
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य

मध्य प्रदेश में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना, आज प्रदेश के कई जिलों में लगाया गया लॉकडाउन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
24_03_2021-lockdown_curfew_corona_21493946

भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना ने भयानक रूप ले लिया है। इस बार मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि कई जिलों में रोजाना आने वाले संक्रमण के मामलों का सिलसिला बरकरार है। ऐसा होने से हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसी के साथ कोरोना संकटकाल के बीच बड़े रोकथाम और प्रयासों के बाद भी संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन सभी के बीच आज प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आज फिर 33 घंटे के लिए लॉक हो गई है। यहाँ बीते शनिवार रात नौ बजे से लॉकडाउन लागू हो गया, जो सोमवार सुबह छह बजे तक रहेगा। यहाँ अब न तो दुकानें खोलने की इजाजत है और न ही बेवजह आने-जाने की। इसके अलावा यहाँ कई स्थानों पर करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी हर वक्त नजर रख रहे हैं। आप जानते ही होंगे कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने हर रविवार को प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।

अब रविवार लॉकडाउन के दौरान केवल जरुरी सेवाएं ही चालू रहेंगी और आज लॉकडाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है’। वहीं खबरें यह भी हैं कि रविवार को लॉकडाउन के दौरान 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए आवागमन में छूट दी गई है, इसमें टीका लगाने वाली टीम को भी आने-जाने की छूट रहेगी। इसी के साथ सुबह आठ बजे तक सांची पार्लर भी खुले रहेंगे। वैसे MP में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है और इसी प्रसार को रोकने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जॉर्डन के शाही परिवार में कलह, प्रिंस हमजा बिन हुसैन का बयान, कहा- घर में हूँ नजरबंद
Next: देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू, 24 घंटों में मिले 93 हजार से ज्यादा नए मामले, 513 की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.