Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोने- चांदी की वायदा कीमतों में दर्ज हुई गिरावट, जानिए क्या है रेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • मेन स्लाइड

सोने- चांदी की वायदा कीमतों में दर्ज हुई गिरावट, जानिए क्या है रेट

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

सोने एवं चांदी के वायदा भाव में सोमवार को गिरावट का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:13 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 50 रुपये यानी 0.11 फीसद की गिरावट के साथ 45,368 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 45,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाला सोना 45,625 रुपये प्रति 10 ग्राम के सपाट दाम पर ट्रेंड कर रहा था। अगस्त डिलिवरी वाले सोने का मूल्य सप्ताह के पहले कारोबारी दिन पिछले सत्र के मुकाबले 25 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला था।

चांदी की वायदा कीमत 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:13 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 166 रुपये यानी 0.26 फीसद की गिरावट के साथ 64,923 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 65,089 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। जुलाई, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 160 रुपये यानी 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 65,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 65,976 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 3.50 डॉलर यानी 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 1,724.90 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। स्पॉट मार्केट में सोने का दाम (Gold Price) 3.31 डॉलर यानी 0.19 फीसद की गिरावट के साथ 1,725,56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.11 डॉलर यानी 0.43 फीसद की गिरावट के साथ 24.84 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.19 डॉलर यानी 0.76 फीसद की टूट के साथ 24.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Post navigation

Previous: IPL 2021 के मैच योजनाबद्ध तरीके से मुंबई में ही खेले जाएंगे, BCCI को महाराष्ट्र सरकार से मिली मंजूरी
Next: महाराष्ट्र: उद्धव के मंत्री बच्चू कडू ने खराब फ़ूड क्वालिटी को लेकर ठेकेदार को जड़ा थप्पड़

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.