Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र: 24 घंटों में मिले 61 हजार से ज्यादा नए मामले, 349 मरीजों की हुई मौत
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र: 24 घंटों में मिले 61 हजार से ज्यादा नए मामले, 349 मरीजों की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
797576-corona

मुंबई: महाराष्ट्र मेंकोरोना संक्रमण दिन पर दिन घातक होता जा रहा है। बीते गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नये मामले सामने आए हैं और इसके बाद अब मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 तक आ चुकी है। वहीँ कहा जा रहा है कि इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो चुकी है। जी दरअसल राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है।

आप देख सकते हैं कोविड-19 के एक दिन में सामने आये नये मामलों का यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। जी दरअसल इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले सामने आए थे। फिलहाल विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी की है जिसमे यह बताया गया है कि दिन के दौरान 53,335 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। वहीं अब तक राज्य में 29,59,056 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ जारी की गई विज्ञप्ति को माने तो राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 6,20,060 हैं।

वहीं मुंबई में महामारी के 8,209 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 5,53,404 पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा 50 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 12,197 हो गई। विभाग ने जो आंकड़े जारी किये हैं उनमे बताया गया है कि महाराष्ट्र में 2,34,452 और नमूनों की जांच की गई। आपको हम यह भी बता दें कि राज्य में अब तक 2,30,36,652 नमूनों की जांच की जा चुकी है। वहीं विभाग का कहना है कि राज्य में इस समय 35,87,478 लोग घरों में पृथक-वास में हैं जबकि 27,273 लोग संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में हैं।

Post navigation

Previous: IPL 2021: RCB ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर टीम में हुए शामिल
Next: मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के प्रथम चरण का मतदान सकुशल सम्पन्न होने पर मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.