Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज रात 12 बजे से इतनेघंटे के लिए रुपये का नहीं कर पायेंगे ट्रांसफर, जानिए क्या है कारण
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

आज रात 12 बजे से इतनेघंटे के लिए रुपये का नहीं कर पायेंगे ट्रांसफर, जानिए क्या है कारण

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

नई दिल्ली, भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में घोषणा की है कि रुपये ट्रांसफर करने की सुविधा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) रविवार को 14 घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। केंद्रीय बैंक ने बताया कि सिस्टम को मजबूत करने के लिए तकनीक अपग्रेड होनी है, जिस कारण यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। आरबीआई ने बताया कि यह सुविधा 18 अप्रैल, रविवार को 12 am से 2 pm तक उपलब्ध नहीं रहेगी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में आरबीआई ने कहा, ‘आरटीजीएस की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी करने और आरटीजीएस सिस्टम के डिजास्टर रिकवरी टाइम को और बेहतर बनाने के लिए 17 अप्रैल, 2021 को कारोबार बंद होने के बाद आरटीएस में टेक्निकल अपग्रेडेशन किया जाएगा।’

हालांकि, आरबीआई ने यह स्पष्ट किया है कि इस दौरान नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सुविधा पूर्व की तरह ही कार्य करती रहेगी। आरबीआई ने कहा, ‘इस तरह आरटीजीएस सुविधा रविवार को 00:00 बजे से 14:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। एनईएफटी सिस्टम पहले की तरह ही काम करता रहेगा।’

As technical upgrade of RBI's #RTGS is scheduled after the close of business of April 17, 2021, #RTGS service will not be available from 00:00 hrs to 14.00 hrs on Sunday, April 18, 2021. #NEFT system will continue to be operational as usual during this period for #moneytransfers.

— ReserveBankOfIndia (@RBI) April 15, 2021

क्या है आरटीजीएस

आरटीजीएस का पूरा नाम रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (Real Time Gross Settlement) है। यह सुविधा ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने में उपयोग ली जाती है। यह लगभग एनईएफटी की तरह ही है। इस सुविधा के माध्यम से रियल टाइम में रुपये एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से और सुरक्षित रूप से ट्रांसफर किये जा सकते हैं। आरटीजीएस विशेष तौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो बड़े कारोबारों से जुड़े होते हैं और बड़ी राशि ट्रांसफर करते हैं। आरटीजीएस सुविधा का उपयोग कोई भी ले सकता है। इस सुविधा से न्यूनतम दो लाख रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2021: हैदराबाद और मुंबई में टक्कर का मुकाबला! जानें क्या कहते हैं आंकड़े, कौन किसपर भारी
Next: IPL 2021: पहली जीत की तलाश में हैदराबाद, प्लेइंग XI में हो सकते हैं बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.