Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार के मधुबनी में मंदिर में दो साधुओं की गला काटकर की निर्मम हत्या, शव को भूसे से ढक दिया
  • देश
  • बिहार

बिहार के मधुबनी में मंदिर में दो साधुओं की गला काटकर की निर्मम हत्या, शव को भूसे से ढक दिया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

बिहार के मधुबनी जिले के खिरहर धरोहर नाथ महादेव मंदिर परिसर में दो साधुओं की निर्मम हत्याकर दी गयी। घटना मंगलवार मध्य रात्रि की है। मृत साधुओं की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर निवासी 60 वर्षीय हीरा दास व भगवानपुर निवासी 50 वर्षीय आनन्द मिश्र के रूप में की गई है। घटना के बाद दोनों शव को मंदिर परिसर स्थित एक घर में रखकर भूसे से ढक दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने मंदिर में सो रहे दोनों साधु की कुदाल से काटकर हत्याकर दी। इसके बाद लाश को छुपाने के लिए घसीटकर बगल के भूसा घर में कपड़े से लपेट कर दोनों के शरीर व एक सिर को भूसा में छुपा दिया और एक सिर को बगल के चारदीवारी के समीप गड्ढे में रखकर ढक दिया।

बगल कमरे में चुपचाप देख रहे प्रत्यक्षदर्शी नारायण दास ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ख़िरहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को ढूंढा गया और पोस्टमार्टम के लिए मधानी भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई  है।

घटनास्थल पर इंसपेक्टर राजेश कुमार, ख़िरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार, साहरघाट थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, अरेर थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे थे। थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि घटना दुखद है। जांच चल रही है और जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 21 अप्रैल का राशिफल:- जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए अपना राशिफल
Next: महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से 1 मई तक ‘लॉकडाउन’, जानें क्या हैं नई पाबंदियां

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.