Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पाक में महंगाई लगातार अपना ही रिकॉर्ड तोड़… टमाटर की कीमत 400 पहुंच गई
  • विदेश

पाक में महंगाई लगातार अपना ही रिकॉर्ड तोड़… टमाटर की कीमत 400 पहुंच गई

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
TDTY

पाकिस्तान (Pakistan) में महंगाई लगातार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है. रोजमर्रा की चीजों की आसमान छूती कीमतों के बीच अब इस आशय की रिपोर्ट आई हैं कि देश में ऐसी भी जगहें हैं, जहां एक किलो टमाटर (Tomato) की कीमत 400 (पाकिस्तानी) रुपये तक पहुंच गई है. पाकिस्तान में सब्जियों के दाम, विशेषकर टमाटर के दाम बीते कई दिनों से आम लोगों को रुला रहे हैं. स्थिति को संभालने के लिए पाकिस्तान सरकार ने ईरान से टमाटर का आयात किया, लेकिन ईरानी टमाटर बाजार में पहुंच नहीं पाने की वजह से मंडियों में न केवल इसकी कीमत में कोई कमी नहीं आ सकी बल्कि मांग की तुलना में आपूर्ति कम होने के कारण इसकी कीमत चार सौ रुपये किलो तक पहुंच गई.

‘डॉन’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि कराची में सोमवार को टमाटर 300 रुपये प्रति किलो बिका. मंगलवार को इसकी कीमत बढ़कर चार सौ रुपये किलो हो गई.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अतीत की तरह स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर टमाटर के इस खुदरा मूल्य से इनकार करते हुए कहा कि मंगलवार को एक किलो टमाटर 253 रुपये में बिका. हालांकि, प्रशासन ने यह जरूर माना कि सोमवार की तुलना में मंगलवार को टमाटर की कीमत में 50 रुपये प्रति किलो से अधिक की वृद्धि हुई.

एक व्यापारी ने कहा कि सरकार ने ईरान (Iran) से साढ़े चार हजार टन टमाटर आयात करने का परमिट जारी किया था, लेकिन अभी 989 टन ही पाकिस्तान पहुंच सका है.

कराची के थोक सब्जी विक्रेता संघ ने कहा है कि सरकार ने खुले बाजार की नीति का पालन करने के बजाए कुछ व्यापारियों को ही ईरान से टमाटर मंगाने की अनुमति दी है. इसका नतीजा यह हुआ कि सीमित मात्रा में बुक किए गए टमाटर सीमा पर ही बेच दिए गए. खुले बाजार की नीति के तहत अगर टमाटर का आयात होता तो स्थिति में सुधार होता. सरकार की नीति के कारण आयातित टमाटर पर कुछ कारोबारियों का एकाधिकार हो गया है.

Post navigation

Previous: रावत ने मंगलवार को सेवानिवृत्त अधिकारियों की संगोष्ठी में चर्चा की
Next: ट्रंप के पूर्व सलाहकार व एनएससी के वरिष्ठ अधिकारी टिम मॉरिसन शामिल

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.