Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तूफान तौकते गुजरात तट व केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली की तरफ बढ़ा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

तूफान तौकते गुजरात तट व केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली की तरफ बढ़ा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
pti05-15-2021-000256b-1621133137

दक्षिण पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ में बदल गया है. अब केरल, गोवा, मुंबई के तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है.

तूफान तौकते गुजरात तट और केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली की ओर बढ़ रहा है. चक्रवात के कारण महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दोपहर से बारिश होने की आशंका है. इस दौरान हवा की गति लगभग 60 से 70 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है.

  • तूफान या चक्रवात आने की स्थिति में टीवी या रेडियो के जरिए खबरों और सरकार की ओर से जारी सुचनाओं को सुनते रहना चाहिए.
  • सरकार की ओर से जारी चेतावनियों को ध्यान से सुनिए. इससे किसी तरह की आपातकालीन स्थिति में आपको मदद मिल सकेगी.
  • आपके पास जो भी सही जानकारी हो उसे अन्य लोगों तक पहुंचाते रहें.
  • तूफान आने की स्थिति में जितना जल्दी संभव हो, समुद्री किनारे से दूर चले जाएं.
  • अपने घर में भी जो सबसे सुरक्षित जगह हो, वहीं पर पनाह लेना चाहिए.
  • अगर सरकार की ओर से खतरे को देखते हुए घर को खाली करने को कहा जाए, तो बिना झिझके खाली कर दें
  • अगर घर में हैं, तो खिड़की-दरवाजों को कसकर बंद कर दीजिए और उनके पीछे कोई भारी चीज रख दीजिए.
  • तूफान आने के वक्त घर में बिजली का मेन स्विच ऑफ कर देना चाहिए. रोशनी के लिए टॉर्च, मोमबत्ती और माचिस अपने पास रखें औऱ इसका इस्तेमाल करें.
  • अगर घर में पाइप लाइन के जरिए गैस आती हो तो उसकी मेन सप्लाई भी बंद कर देना चाहिए.
  • पीने के पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लेना चाहिए. खाने की ऐसी चीजें भी स्टोर कर लेनी चाहिए जिसे पकाना न पड़े.
  • घर में फर्स्ट ऐड किट तैयार करके रख लेना चाहिए.
  • तूफान के दौरान बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ज्यादा खयाल रखें.
  • अफवाहों और गलत खबरों पर बिल्कुल भरोसा न करें. किसी भी खबर पर जांच परख कर भरोसा करें.
  • जब तक सरकार घर लौटने को न कहे तब तक घर न लौटें.
  • अपने लोगों से संपर्क में रहने के लिए अपने मोबाइल चार्ज करके रखें.
  • अगर तुफान के दौरान घर के बाहर फंस गए हैं तो बचने के लिए किसी पेड़ का सहारा बिल्कुल न लें.
  • तुफान के दौरान जितनी जल्दी हो सके किसी कंक्रीट के मकान के नीचे आने की कोशिश करें.
  • अगर तुफान के दौरान ड्राइविंक कर रहे हैं तो कार कार के खिड़की-दरवाजे बंद कर लें और जल्द से जल्द कार को किसी मकान के नीचे पार्क करने की कोशिश करें. कभी भी कार को पेड़ के नीचे न रोकें.
  • अगर आप मछली पकड़ने का काम करते हैं तो चक्रवात के दौरान समंदर में न जाएं.

ऐसे में अगर तूफान या चक्रवात के दौरान आप इन सावधानियों को रखते हैं तो आपको नुकसान होने की गुंजाइश बहुत ही कम हो जाती है. तूफान के दौरान बिल्कुल घबराना नहीं चाहिए. इस दौरान सतर्क रहें और दूसरे को सतर्क करते रहें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के बढ़ते मामलो देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता
Next: जानते है आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के दाम ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.