Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना के बढ़ते मामलो देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना के बढ़ते मामलो देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

भारत अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं. मौत का आंकड़ा भी हर दिन चार हजार के करीब बना हुआ है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 311,170 नए कोरोना केस आए और 4077 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,62,437 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 55,344 एक्टिव केस कम हुए हैं.

15 मई तक देशभर में 18 करोड़ 22 लाख 20 हजार 164 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख 33 हजार 232 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 31.48 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी से ज्यादा है.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 46 लाख 84 हजार 77
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 7 लाख 95 हजार 335
कुल एक्टिव केस- 36 लाख 18 हजार 458
कुल मौत- 2 लाख 70 हजार 284

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6430 नए मामले सामने आए हैं, जो 7 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं. रोजाना कोरोना पॉजिटिविटी दर घटकर 11.32 फीसदी रह गई है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रोजाना पॉजिटिविटी मामलों, पॉजिटिविटी दर और होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या आदि में भारी गिरावट देखी गई है.

पिछले एक सप्ताह में, दिल्ली ने 65,180 कोविड पॉजिटिव मामले दर्ज किए हैं. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी 4 मई से प्रतिदिन 300 से अधिक मौतों की रिपोर्ट कर रही है (दो दिनों को छोड़कर जब 300 से कम रिपोर्ट की गई थी). एक दिन में सबसे अधिक मौतें 3 मई को हुईं, जब शहर में कुल 448 कोविड मरीजों की मौत हुई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस से बचाव एवं उपचार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
Next: तूफान तौकते गुजरात तट व केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली की तरफ बढ़ा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.