Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जानते है आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के दाम ?
  • देश
  • बिजनेस

जानते है आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के दाम ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर दोनों ईंधन के दाम में इजाफा किया है. गाजा पट्टी में तनाव बढ़ने की वजह से अमेरिका और पश्चिम एशिया के देशों की ऑयल स्ट्रेटेजी पर बुरा असर पड़ा है. यही वजह है कि शनिवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 92.58 रुपये प्रति लीटर पर चला गया. वहीं, डीजल 27 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 83.22 रुपये प्रति लीटर हो गया.

सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था. इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक तेल के दामों में उछाल देखने को नहीं मिला. मार्च-अप्रैल के बीच डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी. पांच राज्यों में चुनाव परिणाम आने के बाद डीजल का दाम 2.49 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

इस समय दिल्ली में पेट्रोल 92.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.22 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 98.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.40 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 94.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.07 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 92.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.06 रुपये प्रति लीटर,

भोपाल में पेट्रोल 100.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.59 रुपये प्रति लीटर, रांची में पेट्रोल 89.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.90 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरु में पेट्रोल 95.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.22 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 88.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.46 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में पेट्रोल 89.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.60 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में पेट्रोल 90.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तूफान तौकते गुजरात तट व केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली की तरफ बढ़ा
Next: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल क्या बढ़ेंगे लॉकडाउन ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.