Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिरा
  • देश
  • बिजनेस

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिरा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
navbharat-times (2)

वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में नुकसान के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिर गया.

हालांकि, बाजार कारोबार के पहले आधे घंटे में सपाट रहा और खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 6.73 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 50,200.06 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 1.50 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 15,109.60 पर कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई. इसके अलावा ओएनजीसी, कोटक बैंक, आईटीसी, एचयूएल और एचडीएफसी बैंक भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. दूसरी ओर पावरग्रिड, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और एनटीपीसी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 612.60 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 50,193.33 पर बंद हुआ था और निफ्टी 184.95 अंक या 1.24 अंक बढ़कर 15,108.10 पर बंद हुआ. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 67.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने के भाव में फिर देखने को मिली गिरावट जाने क्या है आज की कीमत ?
Next: पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक भारी बारिश की मौसम विभाग ने बताई संभावना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.