Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक भारी बारिश की मौसम विभाग ने बताई संभावना
  • देश
  • मेन स्लाइड

पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक भारी बारिश की मौसम विभाग ने बताई संभावना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
weather_alert

अरब सागर में उठे ताउते तूफान का असर महाराष्ट्र और गुजरात में भले खत्म हो गया हो, लेकिन अब यूपी में इसका असर दिखना शुरू हो गया है. तूफान के असर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है.

मौसम का यह रुख अगले 48 घंटों तक बने रहने की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक में हवा के तेज झोंकों के साथ बारिश की संभावना है. कुछ जिलों में तो हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक 19 मई को प्रदेश के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 20 और 21 मई को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका जाहिर की गई है.

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इसका असर देखने को भी मिल रहा है. महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में आज 19 मई को बारिश का जोर ज्यादा देखने को मिलेगा.

इसके अलावा श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और सिद्धार्थ नगर में कल 20 मई को बारिश का ज्यादा जोर देखने को मिल सकता है.

21 मई को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और रामपुर में बारिश का ज्यादा जोर देखने को मिलेगा.

इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को बारिश और आंधी के समय घर से न निकलने की भी सलाह दी गई है. मौसम विभाग को आशंका है कि हवा के तेज झोंके के साथ तेज बारिश की वजह से कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है.

बारिश के असर के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है. ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. रात का न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में थोड़ी और कमी देखने को मिल सकती है. मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है.

Post navigation

Previous: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिरा
Next: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा गई तीन व्यक्तियों की जान

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.