Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों फिर बढ़ोतरी जानिए अपने शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ?
  • देश
  • बिजनेस

पेट्रोल-डीजल की कीमतों फिर बढ़ोतरी जानिए अपने शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों आज एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, आज डीजल की कीमत 28 से 30 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 14 से 19 पैसे तक बढ़ी है.

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 93.04 रुपये और डीजल 29 पैसे बढ़कर 83.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है. देश के सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं. केवल मई के महीने में ही अब तक दिल्ली में पेट्रोल 2.69 रुपये और डीजल 3.07 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

मुंबई में पेट्रोल शतक के करीब पहुंच गया है. आज यहां पेट्रोल का दाम 99.32 रुपये और डीजल 91.01 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया. हाल ही में बंगाल समेत अन्य राज्यों में चुनाव के नतीजे आने के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

मई में पेट्रोल और डीजल अबतक 11 बार महंगा हो चुका है. इस दौरान अब तक दिल्ली में पेट्रोल 2.69 रुपये और डीजल 3.07 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चुनाव के बाद से ही तेजी देखने को मिल रही है. ठहर-ठहर कर 12 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 2.69 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. अगर डीजल की बात की जाए तो इसी दौरान डीजल के दाम में 12 दिन में 3.07 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है.

इसके अलावा भोपाल में आज पेट्रोल 101.11 रुपये और डीजल की कीमत 92.21 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गयी है. बैंगलोर में पेट्रोल 96.14 रुपये और डीजल 88.84 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया वहीं जयपुर में भी पेट्रोल शतक के करीब पहुंच गया है. यह इसकी आज की कीमत 99.50 रुपये और डीजल की कीमत 92.49 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गयी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
Next: महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में आई कमी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.