Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड : पिथौरागढ़ जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
bc50a83a9fc67751083b1c900c89c00b_original

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बात तीरथ सिंह रावत ने पहली बार पिथौरागढ़ जिले का दौरा किया. सीएम रावत ने जिले में कोरोना को लेकर जारी तैयारियों का जायजा लिया.

इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया. सीएम ने खुद पीपीई किट पहनकर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना. साथ ही उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर भी जानकारी ली.

जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम ने दावा किया कि राज्य में बीते डेढ़ महीने के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को जिला मुख्यालय से लेकर पीएचसी, सीएचसी तक बेहतर किया है. उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं है.

उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने के अंदर कहीं नौ गुना, कहीं चार गुना तक ऑक्सीजन सुविधाएं पहुंचाई हैं. इसके साथ ही सीएचसी, पीएचसी केंद्रों तक भी ऑक्सीजन पहुंचाई है. मैंने अपने विधायकों को भी इसके लिए विधायक निधि से एक करोड़ रुपये की धनराशि देने को कहा है.

आज पिथौरागढ़ के बेस चिकित्सालय और जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड वार्ड में मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मरीजों को सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उत्तराखंड को कोरोना मुक्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। pic.twitter.com/y1YUuY0gqW

— Tirath Singh Rawat (मोदी का परिवार) (@TIRATHSRAWAT) May 23, 2021

रावत ने कहा कि हमने दूरदराज के लोगों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े इसके लिए उन्हें घर के पास ही बेहतर सुविधाएं दिलाने के प्रयास किए हैं. इसका सुखद परिणाम यह है

कि आज ऑक्सीजन के साथ आईसीयू बैड खाली हैं प्रदेश मे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है. उन्होंने कहा कि सीएचसी, पीएचसी मे वेन्टीलेटर और आईसीयू बेड की कमी नहीं है. ऑक्सीजन भी पर्याप्त है.

Post navigation

Previous: चक्रवात यास बंगाल और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा हवा की गति का अनुमान 150-160 किलोमीटर प्रति घंट
Next: तूफान यास को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश इन जिलों के किया अलर्ट जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.