Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तूफान यास को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश इन जिलों के किया अलर्ट जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

तूफान यास को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश इन जिलों के किया अलर्ट जारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
rain-4

चक्रवाती तूफान ताउते के बाद अब बंगाल की खाड़ी से उठ रहे तूफान यास को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक चक्रवाती तूफान यास का असर उत्तर प्रदेश में 28 मई तक देखने को मिलेगा. इस दौरान बिहार से सटे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर और मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान यास 28 मई तक बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है. इस दौरान वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और गोरखपुर से सटे जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है.

उनका अनुमान है कि 28 से 30 मई तक इस दौरान बादल छाए रहेंगे। हवा में कम दबाव की वजह से नमी रहेगी, जिससे कई जगह तेज आंधी और बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आपदा प्रभारी एडीएम वित्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है. उन्होंने बताया कि लेखपाल, सचिव, प्रधान आदि सभी को चक्रवात के मद्देनजर इलाकों में नजर रखने का निर्देश दिया गया है. किसी भी आपदा के लिए सम्बंधित विभागों को सोमवार को पत्र भेजकर तैयार करने के लिए निर्देशित किया जाएगा.

उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ-साथ सोमवार यानी आज सुबह सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने

अगले 24 घंटों के दौरान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई जा रही है. अनुमान के मुताबिक तूफान 26 मई की सुबह तक इसके पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तटों के पास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने का अनुमान है.

साथ ही एक बेहद उग्र तूफान के रूप में 26 मई की शाम तक इसके पारादीप और सागर द्वीपसमूह के बीच उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल को पार करने का अनुमान है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड : पिथौरागढ़ जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी मॉडल उत्तर प्रदेश में दिखा जबरदस्त असर जाने ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.