Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चक्रवात यास बंगाल और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा हवा की गति का अनुमान 150-160 किलोमीटर प्रति घंट
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

चक्रवात यास बंगाल और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा हवा की गति का अनुमान 150-160 किलोमीटर प्रति घंट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
108366-xgmfyocyud-1545125729

IMD भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा, 25 मई तक ‘यास’ बहुत तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके पाराद्वीप और सागर द्वीप के बीच तट को छूने की संभावना है. खासकर पाराद्वीप और धामरा के लिए चेतावनी जारी की गई है.

गृह मंत्री अमित शाह आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के साथ बैठक करेंगे. वह चक्रवात यास को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालेस्वर में हवा की गति 150-160 किलोमीटर प्रति घंट तक रहेगी. इनके लिए चेतावनी जारी की गई है. पुरी, कटक, जासपुर और मयूरभंज में हवा की गति 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी.

चक्रवात ‘यास’ इस वक्त बालेश्वर से लगभग 650 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पूर्व में है. यह उत्तर दिशा में ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है. 25 मई की सुबह तक तूफान प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा.

26 मई की शाम तक बालासोर और मिदिनीपुर पहुंचेगा. आज कुछ जगहों पर 90-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कल करीब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. इसके बाद 26 मई को हवाएं 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं. उत्तरी आंध्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट अलर्ट पर हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन राज्यों के सांसदों और राज्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जो चक्रवात यास से प्रभावित हो सकते हैं.

Post navigation

Previous: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज चल सकती है तेज हवा
Next: उत्तराखंड : पिथौरागढ़ जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.