Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • घर बैठे हो जाएंगे आधार से जुड़े सारे काम,
  • गैजेट्स

घर बैठे हो जाएंगे आधार से जुड़े सारे काम,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
ijhug6
आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आम जनता को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्वीट कर ग्राहकों को अहम जानकारी दी है। अब आधार में बदलाव करवाने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

लॉन्च हुआ नया एप

यूआईडीएआई ने मोबाइल आधार (mAadhaar) का नया एप लॉन्च कर दिया है। इससे जनता को काफी आसानी होगी क्योंकि इस एप में लोगों को कई आधार संबंधी सेवाएं मिलेंगी। इन सेवाओं में आधार डाउनलोड करना, उसका स्टेटस चेक करना, आधार रीप्रिंट के लिए ऑर्डर देना और आधार केंद्र लोकेट (पता मालूम करना) करना आदि शामिल है। एप के जरिए आप बायोमेट्रिक लॉक व अनलॉक करने का विकल्प भी मिलेगा।

यूआईडीएआई ने दी जानकारी

साथ ही यूआईडीएआई ने ट्वीट में कहा कि जिन लोगों ने आधार का पुराना एप डाउनलोड कर रखा है, वे उसे अन-इंस्टॉल करें और नया एप डाउनलोड कर लें। यह एप एंड्रॉयड के गूगल प्ले के साथ ios के एपस्टोर पर उपलब्ध है।
इस एप पर सेवाओं के दो सेक्शन हैं-
  • पहला – मेन सर्विस डैशबोर्ड (Main Service Dashboard), जिसमें आपको रीप्रिंट के लिए ऑर्डर, पता बदलने, ऑफलाइन ई-केवाईसी डाउनलोड करना, क्यूआर कोड स्कैन करना, ई-में बदलना या वेरिफाई करना, आदि सुविधाएं मिलेंगी।
  • दूसरा – माई आधार सेक्शन (My Aadhaar Section), जिसमें आपको आधार प्रोफाइन के लिए पर्सनलाइज्ड सेक्शन मिलेगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फ्रॉड मैसेजेस के जरिए KYC अपडेट करने का हवाला देते हुए यूजर के फोन में ऐप डाउनलोड करवाया
Next: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.