Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब में ब्लैक फंगस से अब तक लगभग 43 लोगों की गई जान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

पंजाब में ब्लैक फंगस से अब तक लगभग 43 लोगों की गई जान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. इस बीच अब ब्लैक फंगस यानि म्यूकोरमाइकोसिस के मामलों की संख्या में भी बढोत्तरी दर्ज की जा रही है. कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी भी घोषित कर दिया है.

राजधानी दिल्ली में वर्तमान में ब्लैक फंगस के 700 से ज्यादा केस हैं. वहीं, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी मामले बढ़ रहे हैं. साथ ही मौतें भी दर्ज की जा रही हैं. जानिए ब्लैक फंगस को लेकर ताजा अपडेट क्या है.

पंजाब में ब्लैक फंगस से अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्य में ब्लैक फंगस के कुल 300 मामले आए हैं

जिनमें से 23 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 234 का अब भी इलाज चल रहा है. राज्य में ब्लैक फंगस के जो 300 मामले आए हैं उनमें से 259 मरीज पंजाब के हैं जबकि 41 अन्य राज्यों के हैं

सरकार ने एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसका इस्तेमाल म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है.

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार इंजेक्शन के निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है. इसका मतलब है कि एक निर्यातक को अपनी निर्यात खेप के लिए निदेशालय से विशेष अनुमति या लाइसेंस लेना जरूरी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ सरकार ने रोगियों के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू की,की घोषणा
Next: चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को समस्याओं से घबराना नहीं बल्कि चुनौती मान कर स्वीकार कर चाहिए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.