Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को समस्याओं से घबराना नहीं बल्कि चुनौती मान कर स्वीकार कर चाहिए
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को समस्याओं से घबराना नहीं बल्कि चुनौती मान कर स्वीकार कर चाहिए

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
safalta-ki-kunji-67

चाणक्य की चाणक्य नीति कहती है कि इस धरती पर कोई भी ऐसा मनुष्य नहीं है जिसके जीवन में परेशानी और समस्याएं नहीं आती हैं. हर व्यक्ति के जीवन में दिक्कत और परेशानी आती हैं, लेकिन जो लोग इस स्थिति में भी धैर्य नहीं खोते हैं और लगातार संघर्ष करते हैं, वे अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करते हैं.

समस्याओं का जो व्यक्ति डटकर मुकाबला करते हैं और अंतिम समय तक समस्याओं को हल करने का प्रयास करते हैं, ऐसे ही लोग इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराते हैं. सफलता में परिश्रम, संषर्घ और धैर्य की विशेष भूमिका होती है. व्यक्ति को इन गुणों को अवश्य अपनाना चाहिए.

गीता में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जो व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोते हैं और लगातार स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संषर्घ करते हैं, उन्हें सफलता मिलती ही मिलती है.

विद्वानों की मानें तो समस्या या संकट आने पर घबराना नहीं चाहिए. इन्हें चुनौती की तरह लेना चाहिए. समस्या आने पर भयभीत नहीं होना चाहिए. इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

विद्वानों की मानें तो समस्या आने पर उनसे भागे नहीं, न ही भयभीत हों. रणनीति बनाकर समस्याओं का मुकाबला करना चाहिए. व्यक्ति के प्रतिभा और क्षमता का पता तभी लगता है जब समस्याएं आती हैं. इसलिए जीवन में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए संषर्घ करना चाहिए.

विद्वानों का कहना है कि व्यक्ति वही सफलता प्राप्त करता है, जो सकारात्मक विचारों को अपनाता है. जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मकता बहुत ही अवश्यक है. इसलिए हमेशा सकारात्मक रहने की कोशिश करनी चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब में ब्लैक फंगस से अब तक लगभग 43 लोगों की गई जान
Next: सरकार ने किसानो के लिए शुरू किया मिनी किट कार्यक्रम दे रही फ्री बीज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.