Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला
  • बिजनेस

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
fhde,myrh
 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 47.85 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के बाद 40,527.32 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 11,954.95 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, सन फार्मा, आईटीसी, यस बैंक, पावर ग्रिड, मारुति, कोल इंडिया, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, जी लिमिटेड, सिप्ला, यूपीएल, इंफोसिस, टाइटन और एचसीएल टेक के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, पीएसयू बैंक और मीडिया हरे निशान पर खुले। वहीं बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 78 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 40,653.17 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 1.10 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के बाद 11,967.30 के स्तर पर था।

71.75 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया सपाट यानी 71.75 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.76 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार

गुरुवार को सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 22.87 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के बाद 40,628.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहींनिफ्टी 12.97 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 11,986.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

गुरुवार को 40,575.17 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 76.47 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 40,575.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 30.70 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के बाद 11,968.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

Post navigation

Previous: 2 दिन बाद पेट्रोल महंगा, जानें क्‍या हैं दाम
Next: विदेशी बाजारों में धाक जमाएगा भारत का फर्नीचर,

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.