Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जानलेवा हो सकता है टाइट स्किनी जींस पहनना,
  • जीवन शैली

जानलेवा हो सकता है टाइट स्किनी जींस पहनना,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
y78yh

फैशन जगत के पहनावे हमेशा ही कुछ अजीबोगरीब होते हैं। इसी में से एक  है स्किनी जींस। जी हां, आजकल के लड़के-लड़कियां टाइट और फिट जींस को पहनना स्टाइल मानते हैं। उनके मुताबिक स्टाइलिश दिखना है तो जींस पहनना जरूरी है। लेकिन अभी दिल्ली में हुई घटना के बाद जरूरी है ये जानना कि आप स्टाइलिश दिखने के लिए बेहद चुस्त जींस की जगह कौन सा विकल्प चुन सकते हैं।

दरअसल दिल्ली के एक तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि वो युवक अपने दोस्तों के साथ कार से ऋषिकेश की यात्रा पर गया था। जहां उसे पैर के सुन्न होने का एहसास हुआ। घर आने के बाद उसे पहले सांस फूलने की दिक्कत हुई जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया गया कि इनको हार्ट अटैक आया है। इस घटना के बाद से ही ये चर्चा जोरों पर है कि क्या स्टाइलिश दिखने के लिए स्किनी जींस पहनना जरूरी है। फैशन के चक्कर में बहुत ज्यादा चुस्त जींस पहनने से बचने में ही भलाई है।

फैशन के बहाव में बहने की बजाय अपने आराम के अनुसार कपड़े पहनने में ही भलाई है। अगर आप जींस खरीदने जा रहे हैं तो बाजार में कई तरह की जींस मिलती हैं। जिनका चुनाव करके आप स्टाइलिश दिख सकते हैं। तो चलिए जानें कौन सी जींस आप खरीद सकते हैं।
स्लिम फिट 

अगर आप जींस खरीदने बाजार जा रहें हैं तो वहां पर आपको स्किनी फिट जींस के बहुत से विकल्प नजर आएंगे। जिनमें से एक है स्लिम फिट जींस। ये जींस न तो बहुत ढीले-ढाले होते हैं और न हीं चिपके हुए। अगर आपको स्किनी फिट जींस पहनना है तो स्लिम फिट का विकल्प सबसे बढिया है। स्लिम फिट कमर के पास से थोड़े ढीले और नीचे की तरफ से नैरो होते हैं। जिनका लुक अच्छा आता है और आप इसे पहन कर स्टाइलिश दिख सकते हैं।
रेगुलर फिट जींस

हांलाकि ये जींस लंबे लड़को पर ज्यादा अच्छी लगती है। इसमें पूरे जींस की बनावट ऊपर से लेकर नीचे तक एक सीध में होती है। रेगुलर फिट जींस न बहुत टाइट होते हैं और नहीं बहुत स्किनी होते हैं। इनका निचला सिरा स्लिम जींस से ज्यादा चौड़ा होता है।
रिलैक्स्ड फिट जींस

ये कमर के नीचे से थोड़ी लूज होती है। ऐसी जींस बहुत ही आरामदेह होती है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि ये आपके बॉडी पार्ट को जकड़ता नहीं है। लेकिन थोड़ा फिट नजर आता है।
लूज फिट जींस

सबसे ज्यादा आरामदायक जींस लूज फिट जींस ही होती है। इसमें कमर के बाद का पूरा हिस्सा बिल्कुल ढीला होता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विदेशी बाजारों में धाक जमाएगा भारत का फर्नीचर,
Next: ‘पोहा’,से जुड़ी जानें कई खास बातें

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.