Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजधानी दिल्ली में आज से ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार जाने नई गाइडलाइन्स
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

राजधानी दिल्ली में आज से ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे बाजार जाने नई गाइडलाइन्स

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी की सुधरती स्थिति के मद्देनजर शहर की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आने को तैयार है. अनलॉक की प्रकिया के तहत आज से मेट्रो का परिचालन भी शुरू हो गया है. फिलहाल मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चल रही है.

वहीं आज से दिल्ली में ऑड-ईवन के आधार पर बाजार खुलेंगे. 19 अप्रैल को लागू किए गए मौजूदा लॉकडाउन को एक 14 जून तक बढ़ा दिया गया है. दिल्ली में उत्पादन व निर्माण कार्य गतिविधियों को मंजूरी देने के साथ पिछले हफ्ते ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू की गई थी.

सरकार ने मुहल्ले की सभी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दी है.
आज से शराब की दुकानें भी खुल जाएंगी.
सिनेमा, थियेटर, रेस्तरां (होम डिलिवरी और सामान ले जाने को छोड़कर), बार, जिम, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर अगले आदेश तक बंद रहेंगे.
मनोरंजन और इसी तरह की अन्य सुविधाओं से संबंधित दुकानों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए डिलिवरी की भी इजाजत होगी.
सरकारी और निजी कार्यालयों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोलने की अनुमति
कर्मचारियों को आवाजाही के लिये संगठन की तरफ से जारी वैध प्रमाण पत्र और प्राधिकार पत्र रखना होगा.

मॉल, बाजार और कारोबारी परिसर (साप्ताहिक बाजारों को छोड़कर) दुकानों के नंबरों के आधार पर सम-विषम आधार पर सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे. डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा इसका मतलब है

कि सिर्फ 50 प्रतिशत दुकानें (आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को छोड़कर) खुली रहेंगी हालांकि शैक्षणिक किताबें और स्टेशनरी की दुकानों, मॉल, बाजार और बाजार परिसरों में पंखों आदि की दुकानों को समय की पाबंदी के बगैर हफ्ते में सातों दिन खोलने की इजाजत होगी.

मुहल्ले की दुकान और आवासीय परिसरों में स्थित दुकानों को आवश्यक और गैर आवश्यक सेवाओं के भेद के बगैर सभी दिन खोलने की इजाजत होगी. हालांकि गैर आवश्यक सेवाओं वाली ऐसी दुकानों के लिये समय सीमा सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक होगी.

शहर में कोविड-उपयुक्त व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने टीमें तैनात की हैं. संक्रमण के प्रसार के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों जैसे प्रमुख बाजारों, मॉल और शराब की दुकानों की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा

क्योंकि इन जगहों पर भीड़ एकत्र होने की अधिक संभावना रहती है. उन्होंने कहा कि ऐसी जगहों पर कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष तौर पर कर्मियों की तैनाती की जाएगी.

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 381 नए मामले आए हैं, जो 15 मार्च के बाद से संक्रमण के सबसे कम मामले हैं. इस बीमारी से एक दिन में 34 और लोगों ने जान गंवा दी है, जो करीब दो महीनों में मृतकों की सबसे कम संख्या है. इसके साथ ही दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,591 हो गयी है.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने सेवा ही संगठन 2.0 कार्यक्रम की समीक्षा की साथ ही इन राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की
Next: देश आज पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार बढोत्तरी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.