Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश की आशंका
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश की आशंका

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
images (3)

तेज गर्मी से अब जल्द ही लोगों को निजात मिलती नजर आ रही है. दरअसल मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 48 घंटों में मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है.

यानी अगले 48 घंटों में बारिश होने की पूरी संभावना है. अगले दो दिनों में मानसून पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों को भी कवर कर सकता है.

इसलिए उम्मीद है कि ये समय से पहले दिल्ली का रुख कर लेगा. यानी इस बार दिल्लीवासी मानसून से पहले ही प्री मोनसून का लुत्फ उठा सकेंगे. वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 11 जून से पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.

साथ ही 12 जून को यूपी के अधिक्तर हिस्सों में तेज बीरिश की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद लोगों को तेज गर्मी से आराम मिलेगा. वहीं यूपी के कई हिस्सों में तेज हवा, आंधी आने की संभावना भी जताई गई है.

मौसम विभाग ने जहां एक तरफ मानसून आने की घोषणा की है, वहीं उन्होंने मानसून की शुरुआत से पहले कुछ शर्तों भी रखी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की स्थिति तब बनेगी

जब एक दो दिनों के लिए एक बड़े क्षेत्र में बारिश होगी, इसके साथ ही हवा का पैटर्न एक दिशा में स्थापित होना चाहिए और इसे बिहार, यूपी के कुछ हिस्सों को कवर करना चाहिए, तभी मानसून आने की संभावना है.

यूपी में तेज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में अगर अगले दो दिनों में बारिश हुई तो लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है और मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज तृणमूल कांग्रेस की दोपहर होगी अहम बैठक होगी इन मुद्दों पर चर्चा
Next: क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.