Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिकी केविन किंग और ऑस्ट्रेलियाई टिमोथी वीक्स को रिहा कर दिया
  • विदेश

अमेरिकी केविन किंग और ऑस्ट्रेलियाई टिमोथी वीक्स को रिहा कर दिया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
6r5de54r

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  ने अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा दो पश्चिमी नागरिकों को बंधक बनाए जाने के बाद उनकी रिहाई में योगदान के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को धन्यवाद दिया है. डॉन न्यूज ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा जारी बयान के हवाले से कहा, “दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई.”

बातचीत में इमरान ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान द्वारा दो पश्चिमी बंधकों की रिहाई को ‘सकारात्मक विकास’ करार दिया. उन्होंने कहा कि दोनों के सुरक्षित स्वतंत्र होने से पाकिस्तान खुश है. बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बंधक पश्चिमी नागरिकों की रिहाई में योगदान देने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया अदा किया.

बयान के मुताबिक, इमरान खान (Imran Khan) ने अफगानिस्तान में शांति के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराया. दोनों नेताओं ने भी निकट भविष्य में साझा उद्देश्यों की पूर्ति के लिए साथ काम करने को लेकर सहमति जताई. तालिबान (Taliban) ने मंगलवार को अफगान सरकार के साथ अपने तीन कैदी साथियों के बदले दो बंधकों, अमेरिकी केविन किंग और ऑस्ट्रेलियाई टिमोथी वीक्स को रिहा कर दिया था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जॉजीर्वा ने नए चीन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर चीन को बधाई दी
Next: चीन के साथ बड़े पैमाने के आर्थिक संबंध में लंबे समय में उसे बहुत कम फायदा

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.