Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जॉजीर्वा ने नए चीन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर चीन को बधाई दी
  • विदेश

जॉजीर्वा ने नए चीन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर चीन को बधाई दी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
tftft

चीन (China) के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने शुक्रवार को पेइचिंग में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अध्यक्ष क्रिस्टालिना जॉजीर्वा से मुलाकात के दौरान कहा कि विश्व को आईएमएफ से काफी उम्मीदें हैं. शी चिनपिंग ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की अध्यक्ष के रूप में पहली बार चीन पहुंचीं क्रिस्टालिना जॉजीर्वा का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्व आर्थिक वृद्धि धीमी हो रही है, संरक्षणवाद का विकास हो रहा है, बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार के सामने गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं.

शी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भूमिका को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं. उन्हें आशा है कि जॉजीर्वा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा और इसकी शासन व्यवस्था को आगे सुधारेगा, नवोदित बाजार देशों और विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व और बोलने के अधिकार को बढ़ाएगा.शी चिनपिंग (Xi Jinping) ने कहा कि चीन सक्रिय रूप से समान विचार-विमर्श करने व वैश्विक शासन की अवधारणा की वकालत करता है.

संरक्षणवाद का दृढ़ता से विरोध करता है, विश्व व्यापार संगठन केंद्रित बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था की रक्षा करता है. इधर के वर्षों में चीन और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने समान रूप से बेल्ट एंड रोड परियोजना से संबंधित देशों की क्षमता के निर्माण व वातावरण को सुधारने के क्षेत्रों में बेहतर सहयोग किया. चीन लगातार अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ सहयोग गहराना चाहता है.

जॉजीर्वा ने नए चीन की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर चीन को बधाई दी और कहा कि चीन सुधार और खुलेपन से मजबूत आर्थिक वृद्धि बढ़ाता रहा है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, चीन के साथ सहयोग पर ध्यान देता है और भविष्य में चीन के साथ सहयोग को गहराएगा. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष चीन के साथ बेल्ट एंड रोड के निर्माण में सहयोग को मजबूत करना चाहता है.

Post navigation

Previous: बीजेपी-एनसीपी की सरकार बन गई है और देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर राज्य के सीएम के तौर पर शपथ ले चुके
Next: अमेरिकी केविन किंग और ऑस्ट्रेलियाई टिमोथी वीक्स को रिहा कर दिया

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.