Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में आये देश में कोरोना के 50,848 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में आये देश में कोरोना के 50,848 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

देशभर में अबतक तीन करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से तीन लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 50,848 नए कोरोना केस आए

और 1358 संक्रमितों की जान चली गई बीते दिन 68,817 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 19,327 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले सोमवार को 42,640 नए केस आए थे.

कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 28 हजार 709
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 89 लाख 94 हजार 855
कुल एक्टिव केस- 6 लाख 43 हजार 194
कुल मौत- 3 लाख 90 हजार 660

देश में लगातार 41वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 22 जून तक देशभर में 29 करोड़ 46 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं.

बीते दिन रिकॉर्ड 54 लाख 24 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 39 करोड़ 59 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

भारत में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के 22 मामलों का पता चला है जिनमें से 16 मामले महाराष्ट्र से हैं. बाकी मामले मध्य प्रदेश और केरल में सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत उन दस देशों में से एक है

जहां अब तक ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप मिला है. 80 देशों में ‘डेल्टा स्वरूप’ का पता चला है. कोरोना वायरस का ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप भारत के अलावा, अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन और रूस में मिला है.

उन्होंने कहा भारत के अतिरिक्त नौ और देशों में डेल्टा प्लस स्वरूप का पता चला है. भारत में डेल्टा प्लस के 22 मामले पाए गए हैं…. और यह अभी तक चिंताजनक स्वरूप की श्रेणी में नहीं है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया के बारे में एक परामर्श जारी किया है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और केरल को इस मुद्दे पर पहल की शुरुआत करनी चाहिए

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.30 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से मिलता है विशेष फल
Next: आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की होगी चर्चा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.