Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : बागपत में हुआ बड़ा सड़क हादसा कई लोग हुए घायल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश : बागपत में हुआ बड़ा सड़क हादसा कई लोग हुए घायल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

बागपत में दोघट थाना क्षेत्र में आज तड़के बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गड्ढों और जलभराव के कारण एक बार फिर सड़क हादसे में दो भाइयों की जान चली गई. हादसे में तीसरा भाई घायल हो गया.

गड्ढों में कैंटर ने अनियंत्रित होकर घोड़ा बुग्गी में टक्कर मार दी, जिसमे तीन भाई घायल हो गए और दो की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने सड़क पर शवों को रखकर जाम लगा दिया.

अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया. जाम खुलने के बाद यातायात का संचालन शुरू हो गया है.

दाहा गांव के रहने वाले आशु, अरमान और आसिफ पुत्र रोजूद्दीन आज तड़के चार बजे घोड़ा बुग्गी में बैठकर भड़ल गांव के पास ईंट भट्ठे पर जा रहे थे. तीनों भाइयों को भट्ठे पर ईंटों की भराई करनी थी, लेकिन जैसे ही घोड़ा बुग्गी गैडबरा बस स्टैंड के पास पहुंची.

गड्ढों और जलभराव के कारण कैंटर अनियंत्रित होकर घोड़ा बुग्गी से टकरा गया. हादसे में 30 साल के आशु और 16 साल का उसका छोटा भाई अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वह भी घायल हो गया. व मंझला भाई आसिफ भी घायल हो गया. उधर हादसे के बाद चालक केंटर लेकर फरार हो गया.

आसिफ दोनों भाइयों को बुग्गी में डालकर दाहा गांव में लाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों के शवों को दाहा बस स्टैंड पर रख दिया और बडौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया.

परिजन और लोगों में कार्रवाई और मुआवजा देने की मांग की. एसडीएम रामनयन, सीओ आलोक सिंह पुलिस और नायब तहसीलदार धर्मेंद्र को लेकर मौके पर पहुंचे

और लोगों को समझकर जाम खुलवा दिया. कार्रवाई और आर्थिक मदद का भरोसा भी दिया. पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया. मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया

Post navigation

Previous: उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना की स्थिति से निपटाने के लिये तैयारियों का लिया जायजा
Next: आज राष्ट्रपति कोविंद कानपुर देहात जिले में अपने पैतृक गांव परौंख का करेंगे दौरा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.