Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Telegram के फाउंडर परेल डुओरोव ने फेसबुक के स्वामित्व वाले एप व्हाट्सएप पर बड़ा हमला बोला
  • गैजेट्स

Telegram के फाउंडर परेल डुओरोव ने फेसबुक के स्वामित्व वाले एप व्हाट्सएप पर बड़ा हमला बोला

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
i9jiji

परेल डुओरोव ने अपने एक बयान में कहा है कि सभी लोगों को अपने फोन से व्हाट्सएप डिलीट कर देना चाहिए। परेल ने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि आपके फोटो, वीडियो और मैसेज सार्वजनिक ना हो तो आपको व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

परेल ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘आपकी निजी फोटो, आपके निजी चैट किसी दिन सार्वजनिक हो जाए। उससे पहले आपको व्हाट्सएप को फोन से डिलीट कर देना चाहिए। व्हाट्सएप को खरीदने से पहले से ही फेसबुक निगरानी प्रोग्राम पर हिस्सा रहा है।’ बता दें कि टेलीग्राम पर परेल के 3,35,000 फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में एनएसओ ग्रुप द्वारा पिगासस सॉफ्टवेयर के जरिए दुनियाभर के करीब 1,400 लोगों की जासूसी के बाद से ही व्हाट्सएप की प्राइवेसी को लेकर बवाल मचा है। भारत के भी करीब 20 लोग इसके शिकार हुए हैं।

जासूसी कांड के बाद से कई लोगों ने टेलीग्राम इस्तेमाल करने की सलाह दी है और कई लोग टेलीग्राम इस्तेमाल भी कर रहे हैं। बता दें कि पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या 1.6 बिलियन यानी 160 करोड़ है, जबकि टेलीग्राम के यूजर्स 200 मिलियन यानी 20 करोड़ हैं। ये भी पढ़ेंः भारतीय सेना ने जारी की एडवाइजरी, WhatsApp में तुरंत यह सेटिंग करें जवान

गौरतलब है कि पिगासस के जरिए हैकिंग के बाद एक वीडियो फाइल के जरिए भी व्हाट्सएप हैकिंग की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके बाद व्हाट्सएप ने एक अपडेट जारी करते हुए यूजर्स को एप को अपडेट करने का सुझाव दिया था।

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाजार में रिलायंस जियो के आने के बाद से ही लोगों को कम कीमत में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल रही
Next: फिल्म ‘पानीपत अगले महीने 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.