Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पांच दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति लखनऊ में अंबेडकर स्मारक का करेंगे शिलान्यास
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

पांच दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति लखनऊ में अंबेडकर स्मारक का करेंगे शिलान्यास

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. योगी सरकार की नजर दलित वोट पर भी है. दलित वोटों को साधने के लिए सरकार राजधानी लखनऊ में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर स्मारक बनवाने जा रही है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अंबेडकर स्मारक का शिलान्यास करेंगे. बता दें कि शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अभी यूपी के दौरे पर हैं. राष्ट्रपति सुबह 11 बजे विधानसभा के ठीक सामने स्थित लोकभवन सभागार में इसका शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहेंगे. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बनने वाले स्मारक का नाम अंबेडकर सांस्कृतिक सेंटर दिया जाएगा.

अंबेडकर सांस्कृतिक सेंटर में बाबा साहेब की 25 फीट की मूर्ति स्थापित की जाएगी. स्मारक में लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस स्मारक में 750 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी और म्यूजियम भी बनाया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति 25 जून को प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस ट्रेन से कानपुर पहुंचे थे. कानपुर के बाद वो दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं. राष्ट्रपति पिछले तीन दिन तक कानपुर में थे

जहां कई गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिष्ठित लोगों से मिलने के अलावा उन्होंने रविवार को कानपुर देहात में अपने पैतृक गांव परौंख का भी दौरा किया और अपने पुराने परिचितों से बातचीत की. आज शाम साढ़े छह बजे वह लखनऊ हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई अहम् बैठक गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.