Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार पूर्व सीएम जीतन राम मांझी आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • राजनीति

बिहार पूर्व सीएम जीतन राम मांझी आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (19)

बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी आज नई दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे. दरअसल मांझी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं

जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का वक्त मांगा था. बुधवार को जीतन राम मांझी की मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार में बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव से होगी.

जानकारी के मुताबिक सभी नेताओं की यह मुलाकात रात के 9 बजे होगी. इस दौरान जीतन राम मांझी के साथ उनके बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी भी उपस्थित रहेंगे.

दिल्ली दौरे पर गए जीतन राम मांझी अपने साथ कुछ मांग लेकर गए हैं जिसमें माउंटेन मैन के नाम से विख्यात रहे दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग के अलावा निजी और न्यायपालिका में भी आरक्षण प्रणाली को लागू करने की बात भी शामिल है.

मांझी के मुताबिक, दिल्ली दौरे पर उनकी बीजेपी के नेताओं से बिहार के विकास पर भी चर्चा होगी, ऐसे में लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद बिहार के दलित नेता जीतन राम मांझी की बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.

इस मुलाकात को लेकर जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष मांझी ने कहा कि बैठक में बिहार के विकास की बात होगी साथ ही आरक्षण के पहलू पर भी चर्चा होगी. उन्होंने बिहार में सरकार की स्थिरता पर कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है

लेकिन कुछ लोग ख्याली पुलाव पका रहे हैं. जीतन राम मांझी के पुत्र और बिहार सरकार के मंत्री संतोष मांझी ने दावा किया है कि हम लोग यानी उनकी पार्टी एनडीए में हैं और यहीं बनी रहेगी.

संतोष ने कहा कि जीतन राम मांझी बिहार का बड़ा दलित चेहरा हैं. हम किसी से उनकी तुलना नहीं करना चाहते हैं. हम बिहार के विकास और राजनीति पर बात करेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात
Next: केंद्र व राज्य सरकारो ने किसान को ठगने का किया काम : पंडित शेखर दीक्षित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.