Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. दोनों नेताओं के बीच चल रहे विवाद को दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने पूरा जोर लगा रखा है.

इसी कड़ी में आज नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्‍ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात की है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही कैप्‍टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं.

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात से ठीक पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने गईं थीं. कल से ही इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि सद्धू पटियाला से दिल्ली आए हैं.

पहले नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात राहुल गांधी से होने वाली थी लेकिन किसी कारण से वह राहुल गांधी से नहीं मिल सके थे. अब जब नवजोत सिंह सिद्धू और प्रियंका गंधी की मुलाकात हो गई है तो पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.

Punjab Congress leader Navjot Singh Sidhu met party leader Priyanka Gandhi Vadra at her residence in Delhi today

(Photo source: Navjot Singh Sidhu's Twitter) pic.twitter.com/y4BCINXp1o

— ANI (@ANI) June 30, 2021

बताया जा रहा है कि सिद्धू की बयानबाजी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी नाराज हैं. उन्होंने पार्टी के नेताओं का हिदायत दी है कि वे इस तरह की बयानबाजी न करें जिससे पार्टी को नुकसान हो. उन्होंने कहा कि यदि किसी को नाराजगी है तो वह अपना पक्ष पंजाब प्रभारी या कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रख सकता है.

ऐसे कयास हैं कि पंजाब में जारी राजनीतिक रस्साकशी को विराम देने के लिए पार्टी आलाकमान की ओर से सिद्धू के साथ चर्चा की जा सकती है. राज्य में हुए राजनीतिक विवाद के लिए पार्टी लीडरशिप की तरफ से एक कमेटी भी बनाई गई थी. लेकिन अभी कोई हल नहीं निकल सका है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश सबसे हाईटेक शहर गौतम बुद्ध नगर में टीका अभियान हुआ ठप
Next: बिहार पूर्व सीएम जीतन राम मांझी आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.