Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में हल्की बारिश होने से मिलेगी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

दिल्ली में हल्की बारिश होने से मिलेगी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

भीषण गर्मी से झुलस रही दिल्ली को बारिश का बेसब्री से इंतजार था. राजधानी दिल्ली में फिलहाल हल्की बारिश ने गर्मी को कुछ हद तक कम कर दिया है. अधिकतम पारा बीते दिन हुई बारिश से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया.

दिल्ली में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जिसने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड दिए. फिलहाल न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तीन दिनों तक गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी लेकिन हल्की बारिश से कुछ हद तक राहत जरूर मिलती देखी जा सकती है.

दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल में भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिकों ने पांच-छह जुलाई को मानसून के आने की संभावना जताई है.

3 जुलाई- मौसम विभाग द्वारा अनुमानित न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. बीते दिन के मुकाबले तरीब 2 डिग्री पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है. गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

4 जुलाई- न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है.

5 जुलाई- न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन बीते दिन जितना ही बने रहने का अनुमान है. वहीं गरज के साथ हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा बन सकता है.

6 जुलाई- न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना रहेगा वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

7 जुलाई- न्यूनतम तापमान लगतार बढ़ते हुए 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है वहीं अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना रहेगा. हल्की बारिश और गरज की संभावना है.

8 जुलाई- न्यूनतम तापमान में बदलाव के संकेत नही हैं लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. 38 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान होने के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. गरज के साथ बारिश का अनुमान भी इस दिन बना हुआ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दक्षिणी दिल्ली के इन बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा घोषित : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम
Next: बड़ी खबर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.