Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • न करें खिलवाड़ और खाने में शामिल करें ये पांच आहार
  • जीवन शैली

न करें खिलवाड़ और खाने में शामिल करें ये पांच आहार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
uy7y7
आजकल दिल की बीमारी और डायबिटीज होना आम बात है। हर कोई भागदौड़ भरी जिंदगी जी रहा है और किसी के पास भी अपनी सेहत पर ध्यान  देने का वक्त नहीं होता है। लेकिन जब स्वास्थ्य खराब हो जाता है तब हम एक्सरसाइज और खानपान  पर ध्यान देने लगते हैं। अगर हम पहले से ही सजग होकर सही खानपान और जीवनशैली पर नियंत्रण रखें तो किसी भी तरह की बीमारी होने की नौबत ही न आए। इसलिए हर किसी को अपने आहार में इन खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए। चलिए जानें कौन से है वो आहार…
साबुत अनाज

साबुत अनाज में तीनों जरूरी तत्व होते हैं जर्म, एंडोस्पर्म और ब्रैन। साबुत अनाज में हम गेंहू, ब्राउन राइस, ओट्स, जौ, बार्ली को शामिल कर सकते हैं। शोध में इस बात का पता चला है कि भोजन में साबुत अनाज का सेवन करने से दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, गोभी, काले इन सब का सेवन करने से शरीर को सारे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। इनमें पाया जाने वाला विटामिन के ह्रदय की धमनियों की सेहत को सही रखता है और रक्त का थक्का नहीं जमने देता है।
बेरी 

अलग-अलग तरह की आने वाली बेरीज का सेवन करने से सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। ब्लूबेरी, स्ट्राबेरी, ब्लैकबेरी, रसबेरी ये सब एंटीऑक्सीडेंट और दिल की बीमारियों को दूर करने का अच्छा स्त्रोत हैं।
एवाकॉडो

एवाकॉडो फल का सेवन करना दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है। एवाकॉडो का सेवन करने से शरीर में एलडीएल की मात्रा को नियंत्रित करता है।
मछली और मछली का तेल

फैटी फिश जैसे सामन, टुना का सेवन करना दिल की सेहत के लिए अच्छा रहता है। शोध में पाया गया था कि सप्ताह तीन बार फैटी फिश का सेवन करने से बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खाने की पांच खतरनाक चीजें जो ले सकती हैं
Next: अनार के छिलके 50 की उम्र में भी आपको रखेंगे जवां,

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 3 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.