Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ ने किया दावा 2022 में बनेगी बीजेपी की सरकार ओवैसी का चैलेंज किया स्वीकार
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ ने किया दावा 2022 में बनेगी बीजेपी की सरकार ओवैसी का चैलेंज किया स्वीकार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बंपर जीत के बाद बीजेपी उत्साहित है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी को इस जीत के बाद नई ताकत मिल गई है.

इसी बीच सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2022 में बीजेपी की सरकार बनेगी. साथ ही उन्होंने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के चैलेंज को भी स्वीकार कर लिया.

दरअसल, ओवैसी ने कहा था कि वो किसी भी हाल में 2022 में योगी आदित्यनाथ को सीएम नहीं बनने देंगे. सीएम योगी ने अब ओवैसी के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है. योगी ने कहा असदुद्दीन ओवैसी देश के एक बड़े नेता हैं.

अगर उन्होंने बीजेपी को विधानसभा चुनाव के लिए चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है. इसमें कोई शक नहीं है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव में सरकार बनाएगी

हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी यूपी में 100 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. ओवैसी ने ट्वीट कर कहा था यूपी. चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूं:- हमने फैसला लिया है

कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है. हम ओम प्रकाश राजभर साहब ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के साथ हैं. हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है

बता दें कि यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी ने 75 में से 67 सीटों पर कब्जा कर लिया है. वहीं समाजवादी पार्टी के हिस्से में महज 5 सीटें आई हैं. अन्य को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई है. बुंदेलखंड की सभी सीटों पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा सी-130 विमान हुआ क्रैश
Next: उत्तर प्रदेश : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी की जीत पर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.