Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा सी-130 विमान हुआ क्रैश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा सी-130 विमान हुआ क्रैश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

फिलीपींस में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. एएफपी ने सुरक्षा बलों के हवाले से बताया है कि दक्षिण फिलीपींस में लैंड करते समय एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 92 सैन्यकर्मी सवार थे.

जलते हुए विमान के मलबे से 40 सैन्यकर्मियों को बचा लिया गया है. जबकि 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. सी-130 विमान सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था. इसी वक्त विमान क्रैश हो गया.

चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान ने यह जानकारी दी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि विमान में कितने लोग सवार थे और क्या इस हादसे में किसी की जान गई है.

https://twitter.com/AlertsPea/status/1411556461365194754?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1411556461365194754%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Fworld%2Fmilitary-plane-carrying-least-85-people-crashed-southern-philippines-15-people-rescues-foreign-media-1935656

विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. सोबेजाना ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था. सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं.

सोबेजाना ने संवाददाताओं से कहा यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. विमान रनवे पर नहीं उतर पाया. विमान चालक ने उसे फिर से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा देश के सभी डॉक्टर्स को मिले भारत रत्न
Next: उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ ने किया दावा 2022 में बनेगी बीजेपी की सरकार ओवैसी का चैलेंज किया स्वीकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.