Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में हलचल के बीच प्रियंका गांधी के सहयोगी ने दावा कर कहा सरकार ड्रोन कैमरे के जरिए रख रही नजर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में हलचल के बीच प्रियंका गांधी के सहयोगी ने दावा कर कहा सरकार ड्रोन कैमरे के जरिए रख रही नजर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

यूपी के लखीमपुर में जो हुआ उसने न सिर्फ उत्तर प्रदेश में हलचल मचा दी है बल्कि देश में भी कोहराम मच गया है. आठ लोगों की मौत हुई और पुलिस से लेकर प्रशासन तक सवालों के घेरे में आ गए.

इस पूरे घटना क्रम के बीच प्रियंका गांधी के सहयोगी ने दावा किया है कि प्रियंका गांधी पर सरकार ड्रोन कैमरे के जरिए नजर रख रही है. प्रियंका के सहयोगी ने वीडियो भी जारी किया.

इस ड्रोन को लेकर प्रियंका गांधी के दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सच्चाई ये है कि हमें पता भी नहीं कि ये ड्रोन है किसका? यहां खड़े अधिकारी और पुलिस कह रहे हैं उन्हें कोई संज्ञान नहीं.

प्रियंका गांधी 30 घन्टों से अधिक समय से पुलिस हिरासत में हैं. उनके सहयोगी के मुताबिक सरकार ड्रोन कैमरे के जरिए प्रियंका गांधी पर नजर रख रही है. वीडियो प्रमाण के साथ आरोप लगाए गए हैं. pic.twitter.com/aTRTC8PTQP

— Jainendra Kumar (@jainendrakumar) October 5, 2021

भाजपा सरकार का किसानों की आवाज को कुचलने का भरसक प्रयास जारी. बता दें कि सोमवार को लखीमपुर जाने की कोशिश कर रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया था. प्रियंका गांधी की हिरासत को 30 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है.

हिरासत में ली गयीं प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया है. प्रियंका गांधी इसके साथ ही उन्होंने हिंसा से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर भी सवला उठाया कि ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ.

क्यों? प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, ”नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है. अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ. क्यों?”

प्रियंका गांधी की हिरासत को लेकर भी कांग्रेस ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि किसानों को कार से कुचलने वालों को अभी तक गिरफ़्तार नहीं किया गया है

अन्नदाताओं को कार से कुचलने वालों की गिरफ़्तारी तक नहीं और आंसू पोंछने वाली श्रीमती प्रियंका गांधी 30 घंटे से हिरासत में ?

न अपराध बताया, न अदालत में पेश किया।

क्या यही है योगी-मोदी का राम राज्य?

देख रहे हो, ना! वोट की चोट से हिसाब चुकता करने का समय आ गया है। #LakhimpurKheri

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 5, 2021

जबकि प्रियंका गांधी को 30 घंटे से हिरासत में रखा गया है. प्रियंका का न तो अपराध बताया गया है, न ही अदालत में पेश किया गया है…क्या यही है योगी-मोदी का राम राज्य?

प्रियंका गांधी की हिरासत के खिलाफ आज कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करेगी. प्रियंका गांधी को रविवार को लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश के दौरान हिरासत लिया गया था. प्रियंका की हिरासत को 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के आये पिछले 24 घंटों में 18 हजार से ज्यादा मामले सामने
Next: अरूणाचल प्रदेश में 4.5 तीव्रता से भूकंप के झटके हुए महसूस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.