Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना के आये 14 हजार से कम मामले सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में कोरोना के आये 14 हजार से कम मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

देश में 8 महीने बाद एक दिन में कोरोना मामले 14 हजार से कम दर्ज किए गए हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 13,596 नए कोरोना केस आए

और 166 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 19,582 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 6152 एक्टिव केस कम हो गए. नए मामले 230 दिनों में सबसे कम हैं.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 40 लाख 81 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 52 हजार 290 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 34 लाख 39 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.

देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम हो गई. कुल 1 लाख 89 हजार 694 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 40 लाख 81 हजार 315
कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 34 लाख 39 हजार 331
कुल एक्टिव केस- एक लाख 89 हजार 694
कुल मौत- चार लाख 52 हजार 290
कुल टीकाकरण- 97 करोड़ 79 लाख 47 हजार डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 17 अक्टूबर तक देशभर में 97 करोड़ 79 लाख 47 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 12.05 लाख टीके लगाए गए.

वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 59.19 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 9.89 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.10 फीसदी है. एक्टिव केस 0.57 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक शुरू
Next: गुजरात के सूरत जिले में पैकेजिंग यूनिट में लगी भीषण आग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.