Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केरल में बारिश ने मचाई भारी तबाही इन 11 जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी
  • देश
  • मुख्य समाचार

केरल में बारिश ने मचाई भारी तबाही इन 11 जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (15)

केरल में इन दिनों हो रही बारिश ने तबाही मचाई है. इसके चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक केरल में 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक बारिश से होने वाली मौतों की संख्या 41 है.

वहीं, दक्षिणी राज्य में आगे भी तूफानी मौसम होने की संभावना जताई जा रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने केरल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार से प्रभावी 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया, साथ ही गंभीर मौसम बने रहने की चेतावनी जारी की है. बाढ़ और भूस्खलन ने इडुक्की में मुंडाकायम क्षेत्र के कई निवासियों को बेघर कर दिया.

हालांकि सोमवार को बारिश थम गई, लेकिन कई बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में अभी भी बारिश हो रही है, जिससे जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है. अधिकारियों ने 10 बांधों में रेड अलर्ट जारी किया है. पठानमथिट्टा जिले में कक्की और पंबा बांधों के स्लुइस गेट खोले गए.

राज्य के राजस्व मंत्री के राजन ने पठानमथिट्टा में एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि पंबा और अन्य नदियों में जल स्तर बढ़ने के कारण सबरीमाला पहाड़ी मंदिर की तीर्थयात्रा रोक दी गई है.

विभाग का कहना है कि बुधवार से केरल के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक केरल में 20 से 24 अक्टूबर तक मौसम और खराब हो सकता है.

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्थिति को देखते हुए सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर में थुला मासम पूजा के लिए तीर्थयात्रा को अनुमति देना संभव नहीं होगा. इसके लिए मंदिर 16 अक्टूबर से खोला गया था, लेकिन फिलहाल तीर्थयात्रा को रोकने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन से लगभग 46 लोगों की मौत
Next: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार से ज्यादा मामले आये सामने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.