Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कैबिनेट की आज बैठक में मिल सकती है केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

कैबिनेट की आज बैठक में मिल सकती है केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (15)

कैबिनेट की आज होने जा रही बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले खुशखबरी मिल सकती है. कैबिनेट की बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने का एलान किया जा सकता है.

कैबिनेट की बैठक सुबह साढ़े ग्यारह बजे होगी. गति शक्ति प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिलने की संभावना है. कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने इस लॉन्च किया था.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तमाम परियोजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमित रूप से मंत्रिपरिषद की बैठकें करते हैं, जिनमें मंत्री महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेजेंटेशन देते हैं. इन बैठकों से मंत्रियों को तमाम कल्याणकारी योजनाओं की ताजा जानकारी मिलने में मदद मिलती है.

गौरतलब है कि पिछले महीने 28 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई थी. ऐसा बताया गया था कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पीयूष गोयल ने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन,

नीतियों और सरकारी घोषणाओं के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया था. इस प्रेजेंटेशन से पहले तमाम परियोजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी योजनाओं की प्रगति में सुधार और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई थी.

इससे पहले बैठक के दौरान 14 सितंबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दक्षता और समय प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन दी थी. मंत्रिपरिषद की 14 सितंबर की हुई बैठक के बाद सूत्रों ने कहा था कि यह एक ‘चिंतन शिविर’ की तरह था

और शासन में और सुधार के लिए इस तरह के सत्र आगे भी आयोजित किए जाएंगे. चिंतन शिविर में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि सादा जीवन ही जिंदगी की राह है. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा था कि वह अपने सहयोगियों की सर्वश्रेष्ठ चीजों को अपनाएं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये लगभग 18 हजार मामले
Next: दिल्ली : सर्दी बढ़ने के साथ-साथ अब बढ़ा प्रदूषण हुआ रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.