Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री आगामी 16 नवम्बर, 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री आगामी 16 नवम्बर, 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आगामी 16 नवम्बर, 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद सुलतानपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के उपरान्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के इस उद्घाटन कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न किया जाएगा। लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह एवं उमंग है। कार्यक्रम के सम्पन्न होने के बाद उसी दिन भारतीय वायुसेना का एक शो भी आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि सुलतानपुर के पास ही लगभग 3.5 कि0मी0 की एक एयर स्ट्रिप बनायी गयी है, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमान एवं अन्य विमान आपात लैण्डिंग कर सकेंगे।
जनपद भ्रमण के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि नवनिर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को 19 महीने की कोरोना महामारी के बावजूद पूरा किया गया है। वर्ष 2018 में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री जी ने ही किया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूर्वी उत्तर प्रदेश विकास एवं रोजगार की असीम सम्भावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे 08 स्थानों पर इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर बनाए जाने की कार्यवाही प्रारम्भ हो चुकी है। इससे रोजगार में वृद्धि होगी तथा आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश को 01 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयास प्रारम्भ किए गए हैं। प्रदेश की आधारभूत अवसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश में विभिन्न एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के लिए तैयार है और अगले माह बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो जाएगा। गोरखपुर एक्सप्रेस-वे एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति पर है। प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कार्यवाही तीव्र गति से आगे बढ़ाया है। गंगा एक्सप्रेस-वे जनपद मेरठ को जनपद प्रयागराज से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस-वे के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे की प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित अपर मुख्य सचिव गृह एवं यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवनीश कुमार अवस्थी तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: लखनऊ के व्यस्ततम व महत्वपूर्ण मार्गों को स्मार्ट रोड के रूप में किया जा रहा है विकसित : केशव प्रसाद मौर्य
Next: लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बयान कहा निजी क्षेत्र के लिए जल्द आएगी केंद्र की प्रोत्साहन योजना

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.