Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक उत्‍तराखंड समेत उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में रहेगा घना कोहरा
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक उत्‍तराखंड समेत उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में रहेगा घना कोहरा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

दिसंबर के मध्‍य में देश के कई हिस्‍सों में ठंड ने पूरी तरह दस्‍तक दे दी है. कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं. इससे ठंड में और इजाफा हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्‍यों में बारिश के साथ ही सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके प्रभाव के कारण 19 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में बारिश होगी.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत में ठंड बढ़ने की आशंका भी जताई है. विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम समेत उत्‍तर भारत के

कई राज्‍यों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्‍तरी राजस्‍थान में सुबह के समय ठंड बढ़ेगी. यही हाल दो दिनों तक उत्‍तर मध्‍य प्रदेश का भी होगा.

मौसम विभाग का कहना है कि 21 दिसंबर तक उत्‍तर भारत के मैदानों में बेहद तेज हवाएं चलेंगी. आईएमडी ने शनिवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी.

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा और ऐसी स्थिति 21 दिसंबर तक बनी रहेगी.

एएनआई ने आईएमडी प्रमुख के हवाले से कहा, ‘इसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ा और वृद्धि होने की उम्मीद है और इसलिए शीत लहर की स्थिति बन रही है.’ महापात्र ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में दिन का तापमान ‘सामान्य से काफी नीचे’ है,

जो इस क्षेत्र में ‘सामान्य दिन के तापमान से नीचे की मौजूदा शीत लहर की स्थिति के प्रतिकूल प्रभाव’ को जाहिर करता है. उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा के दौरे पर गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लेंगे शिरकत
Next: मुख्यमंत्री श्री चैहान ने यूपी के बलिया से किया भाजपा की जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.