Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा के दौरे पर गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लेंगे शिरकत
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा के दौरे पर गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लेंगे शिरकत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोवा का दौरा करेंगे, जहां वह गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि मोदी श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुक्ति दिवस समारोहों में भाग लेंगे.

गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे. इसके अलावा वह पुनर्निर्मित अगौड़ा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी खंड

और न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल सहित कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोपा विमानतल पर विमानन कौशल विकास केंद्र और मडगांव के डेबोलिम-नावेलिम में एक गैस सब-स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे.

मोदी विधि शिक्षा और शोध संबंधी इंडिया इंटरनेशनल विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे. बता दें कि गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ‘गोवा मुक्ति दिवस’ भारतीय सेना द्वारा पुर्तग़ालियों के अधिकार से गोवा को मुक्त कराने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है.

गोवा को उच्च और तकनीकी शिक्षा के केंद्र के रूप में बदलने की सरकार की परिकल्पना के अनुरूप बार काउंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट के विधिक शिक्षा और अनुसंधान के लिए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी.

गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने वाले भारतीय सशस्त्र बलों की स्मृति में प्रधानमंत्री एक विशेष आवरण और विशेष निरसन भी जारी करेंगे. इतिहास के इस विशेष प्रसंग को विशेष कवर पर दिखाया गया है,

जबकि विशेष निरसन में भारतीय नौसेना के जहाज गोमांतक में युद्ध स्मारक को प्रदर्शित किया गया है, जिसे सात युवा वीर नाविकों और अन्य कर्मियों की याद में निर्मित किया गया है, जिन्होंने ‘ऑपरेशन विजय’ में अपने प्राणों की आहुति दी थी.

प्रधानमंत्री पत्रादेवी में हुतात्मा स्मारक को दर्शाने वाले ‘माई स्टैम्प’ का भी विमोचन करेंगे, जो गोवा मुक्ति आंदोलन के शहीदों द्वारा किए गए महान बलिदानों को सलाम करता है. गोवा मुक्ति संग्राम के दौरान विभिन्न घटनाओं की तस्वीरों का एक कोलाज प्रदर्शित करने वाले एक ‘मेघदूत पोस्ट कार्ड’ को भी प्रधानमंत्री को भेंट किया जाएगा.

प्रधानमंत्री सर्वश्रेष्ठ पंचायत/नगर पालिका, स्वयंपूर्ण मित्रों और स्वयंपूर्ण गोवा कार्यक्रम के लाभार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे. प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान दोपहर बाद करीब 2:15 बजे पणजी के आजाद मैदान स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे. मोदी दोपहर बाद करीब ढाई बजे पणजी के मीरामार में नौकायन परेड और फ्लाई पास्ट में भी शामिल होंगे

Post navigation

Previous: जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी हुआ ढेर
Next: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक उत्‍तराखंड समेत उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में रहेगा घना कोहरा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.