Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के कारण लोगो का हुआ बुराहाल तापमान गिरकर हुआ माईनस 1 डिग्री
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के कारण लोगो का हुआ बुराहाल तापमान गिरकर हुआ माईनस 1 डिग्री

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य कड़ाके की ठंड के चपेट में हैं. कहीं शीतलहर में लोग ठिठुर रहे हैं तो कहीं बर्फबारी देखने को मिल रही है. वहीं अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में 27 और 28 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है.

बात अगर वायु गुणवत्ता की करें तो दिल्ली-एनसीआर के लिए वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि, “25 दिसंबर तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है और उसके बाद 27 दिसंबर से महत्वपूर्ण सुधार देखा जा सकता है.”

हिमाचल प्रदेश में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं. यहां तापमान लागातर अपने चरम पर बना हुआ है. आज की बात करें तो दिन में तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा वहीं रात्रि में यहीं तापमान गिरकर माईनस 1 डिग्री तक जा पहुंचेगा.

उत्तराखंड में तापमान में खास फर्क नहीं देखने को मिल रहा है. यहां लगातार ठंड का सामना जनता कर रही है. आज देहरादून में दिन के वक्त तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा वहीं, रात्रि के दौरान यही तापमान 9 डिग्री तक जा पहुंचेगा.

https://www.kooapp.com/koo/IANS/a5983dd7-6aa5-49a2-a586-c99717e3a129

बिहार में ठंड चरम पर दिख रही है. गया में न्यूनतम तापमान बीते मंगलवार 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ वहीं आज तापमान के 8 डिग्री रहने की संभावना है. इसके साथ दिनभर शीतलहर चलने और कोहरे के रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

राजस्थान में लोगों को थोड़ी बहुत ठंड से राहत मिलते दिख रही है. तापमान बीते दिनों के मुकाबले पहले से बेहतर हुआ है लेकिन अभी भी ठिठुरन वाली स्थिति है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, 28 दिसंबर को बारिश होने के अनुमान भी जाहिर किए गए हैं.

मध्य प्रदेश में भी तापमान पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है हालांकि अभी भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है. आज भोपाल में धूप का लोग आनंद उठा सकेंगे वहीं रात्रि के वक्त तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचेगा. बता दें, भोपाल में 29 दिसंबर को बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

Post navigation

Previous: जाने आज का अपना राशिफल कैसा रहेगा दिन
Next: देश में आये पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा मामले

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.