Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में आये पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार से ज्यादा मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. बड़ी बात यह है कि देश में अब ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 495 नए केस सामने आए हैं.

वहीं, 434 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 236 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 78 हजार 190 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 77 हजार 759 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 6 हजार 960 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 8 हजार 926 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 139 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 70 लाख 17 हजार 671 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 139 करोड़ 69 लाख 76 हजार 774 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश भर में जानलेवा कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के केस दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. देश में इस खतरनाक और तेजी से फैलने वाले वेरिएंट के 236 मामले सामने आ चुके हैं.

राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हालत खराब हैं. दिल्ली में ओमिक्रोन को देखते हुए क्रिमसस और नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं, मुंबई में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू है.

कुल केस- 236
कुल रिकवरी- 104
कितने राज्यों में फैला- 16
राज्यों की स्थिति

महाराष्ट्र- 62 रिकवरी 35
दिल्ली- 64 रिकवरी 23
तेलंगाना- 24 रिकवरी 0
राजस्थान- 21 रिकवरी 19
कर्नाटक- 19 रिकवरी 15
केरल- 15 रिकवरी 0
गुजरात 14 रिकवरी 4
जम्मू-कश्मीर 3 रिकवरी 3
आंध्र प्रदेश 2 रिकवरी 1
ओडिशा 2 रिकवरी 0
उत्तर प्रदेश 2 रिकवरी 2
चंडीगढ़ 1 रिकवरी 0
लद्दाख 1 रिकवरी 1
तमिलनाडु 1 रिकवरी 0
उत्तराखंड 1 रिकवरी 0
पश्चिम बंगाल 1 रिकवरी 1

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के कारण लोगो का हुआ बुराहाल तापमान गिरकर हुआ माईनस 1 डिग्री
Next: तमिलनाडु में ओमिक्रोन के एक साथ 33 नए मामले आने से मचा हड़कंप

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.