Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस आज मना रही 137वां स्थापना दिवस सोनिया गांधी ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

कांग्रेस आज मना रही 137वां स्थापना दिवस सोनिया गांधी ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 137वां स्थापना दिवस मना रही है. इसी क्रम में पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झंडा फहराकर देश और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष कर पार्टी को मजबूत बनाना है. इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ेंगे.

सोनिया गांधी ने कहा कि, हमारे प्यारे देशवासियों और कांग्रेस के जांबाज साथियों आज हम सब 137 साल पुरानी अपनी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में बड़े व्यापक रूप से मना रहे हैं.

कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का ही नाम नहीं है, बल्कि एक आंदोलन का नाम कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है.

आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संघर्ष किया, जेलों में कठोर यातनाएं झेलीं और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली.

आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना करना कठिन है लेकिन हमारे महान नेताओं ने बड़ी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय के साथ भारत के नव-निर्माण की एक मजबूत बुनियाद रखी जिस पर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा किया.

सोनिया गांधी ने आगे कहा, एक ऐसा भारत जिसमें सभी देशवासियों के अधिकारों और हितों का ध्यान रखा गया. जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं दिखाई. वह इसकी कीमत कभी नहीं समझ सकते. आज भारत की उस मजबूत बुनियाद को कमजोर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

इतिहास को झुठलाया जा रहा है.

हमारी विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है.

देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है.

लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है.

सोनिया ने आगे कहा कि, ऐसे वक्त में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती. देश की विरासत को किसी को भी नष्ट करने की इजाजत नहीं देगी. आम जनमानस के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, देश विरोधी, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष करेगी, हर कुर्बानी देगी.

उन्होंने कहा, आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर एक-एक कांग्रेस जन को यही संकल्प लेना है और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है. इन्हीं शब्दों के साथ आप सभी को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर और आने वाले नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. जय हिंद, जय कांग्रेस.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र में आ रहे ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले
Next: कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज करेंगे उद्घाटन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.